Description
National Book Trust Bharat Mein Aadhunik Vigyan ke Sansthapak by C N R Rao and Indumati Rao
भारत में आधुनिक विज्ञान की उत्पत्ति विगत दो सदियों में ही हुई है। इस दौरान कई भारतीय वैज्ञानिकों ने विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया और विश्व पटल पर भारत की वैज्ञानिक छवि को और अधिक उभारने में सफल हुए। इनमें से कुछ वैज्ञानिकों के अवदान दुनिया में मील का पत्थर भी साबित हुए, लेकिन आज तक बहुत कम लोगों ने आधुनिक विज्ञान के आरंभिक शोधकर्ताओं और पथ प्रदर्शकों के बारे में विचार किया है। पुस्तक में 16 उत्कृष्ट वैज्ञानिकों के जीवनवृत्त, उनके अनुसंधान और अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। इन वैज्ञानिकों ने जैविकी, भौतिकी, रासायनिक, वानस्पतिक आण्विक, अंतरिक्ष, सांख्यिकी, खगोल और चिकित्सा जगत में नए आयाम स्थापित किए।