Description
Oxford India Vimarsh Aur Paraamarsh by Y V Reddy
View larger
वाई.वी. रेड्डी
विमर्श और परामर्श एक ऐसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के जीवन की कहानी है जो देश
के आर्थिक विकास और उनके जीवन को एक साथ पेश करती है। यह किताब
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर वाई.वी. रेड्डी के जीवन और कर्म दोनों को एक
साथ प्रस्तुत करती है। रेड्डी भारतीय प्रशासनिक सेवा में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर
रहे हैं। उन्होनें इस किताब में अपने प्रशासनिक कार्यकाल के तजुर्बे को विस्तार
से लिखा है। सरकार की आर्थिक नीतियाँ किस तरह से बनती और कैसे आकार
लेती हैं उसे यहाँ देखा और समझा जा सकता है। रेड्डी ने देश के नामचीन लोगों के
साथ काम किया और सबके साथ उनके अनभुव भी अलग-अलग रहे, जिसे इस
किताब में उन्होनें रोचक ढंग से पेश किया है।
इस किताब के जरिए हम देश में आर्थिक बदलाव के उस दौर को देख सकते हैं
जब उदारीकरण की घोषणा हो चकी थी। किताब के शब्दों से गजरते हए हम
नई सदी के शरुआती आर्थिक स्थिति का आकलन कर सकते हैं, जब भारत की अर्थव्यवस्था बदल रही थी और पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी।
भारत के आर्थिक उभार और राजनीतिक हस्तक्षेप को समझने के लिए यह एक
रोचक और महत्त्वपूर्ण पुस्तक है।
वाई.वी. रेड्डी, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और भारतीय प्रशासनिक सेवा
के महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
नीलम भट्ट, पिछले दो दशकों से प्रकाशन जगत से अनवुादक, संपादक और
लेखक के रूप में जुडी रही हैं।
सुबोध मिश्र, पिछले तीन दशकों से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेखक,
अनवुादक और निर्माता-निर्देशक के रूप में जुड़े रहे हैं।